भारत पर राज करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी का अब क्या हाल, कौन है इसका मालिक?

एक दौर था जब ईस्ट इंडिया कंपनी दुनिया के कई देशों पर राज करती थी, यही कारण था कि, ब्रिटिश साम्राज्य के लिए कहा जाता था कि उसका सूर्य कभी अस्त नहीं होता था. समय बदला कंपनी का वर्चस्व खत्म हुआ और एक समय दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में गिने जाने वाले इंग्लैंड का हाल आज बेहाल हो गया है. व्यापार करने आई इस कंपनी ने दुनिया के कई देशों को अपना गुलाम बनाया जिसमें से भारत भी एक था.

करीब 200 साल राज करने के बाद अंग्रेजों ने भारत छोड़ने का निर्णय लिया और देश को दो हिस्सों में बांटकर चले गए. हालांकि, जाते-जाते ये हमारे मन में सवाल छोड़ गए जैसे कि इस कंपनी का मालिक कौन था? अब यह कंपनी क्या करती है? दुनिया के किन देशों पर अभी भी इस कंपनी का अधिकार है? चलिए, आपके मन में उठने वाले इन सवालों का जवाब विस्तार से देते हैं.

कब बनी थी ईस्ट इंडिया कंपनी

ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 31 दिसंबर 1600 को इंग्लैंड में एक व्यापारिक कंपनी के रूप में हुई थी. इसको ब्रिटिश क्राउन से व्यापार के विशेष अधिकार मिले थे. जिसमें मुख्य रूप से भारत और पूर्वी एशिया के देश शामिल थे. व्यापार करने आई इस कंपनी का धीरे धीरे ने सैन्य और राजनीतिक प्रभाव बढ़ने लगा और भारत में प्लासी के युद्ध के बाद कंपनी ने बंगाल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया.

धीरे-धीरे यह सिलसिला पूरे देश में बढ़ा और एक समय ऐसा आया कि कंपनी का पूरे भारत पर अधिकार हो गया. हालांकि, जिस गति से कब्जा बढ़ा उसी गति से आजादी की मांग भी बढ़ी. 1857 की क्रांति जिसे भारत की आजादी की पहली क्रांति के तौर पर जाना जाता है, इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत का शासन छीन लिया. इसका मतलब हुआ कि ब्रिटिश सरकार ने इस कंपनी से राजनीतिक और सैन्य ताकत को खत्म कर दिया.

अब क्या करती है कंपनी और कौन हैं इसके मालिक

अगर वर्तमान समय की बात करें तो भारत पर 200 सालों तक राज करने वाली इस कंपनी का अधिकार 1857 में खत्म कर दिया गया था, 131 साल बाद संजीव मेहता ने इस कंपनी को खरीद लिया, इस कंपनी को साल 2005 में अधिग्रहण करने के बाद उन्होंने लग्जरी चाय, कॉफी और फूड आइटम्स की तरफ कंपनी का रुख मोड़ा और आज कंपनी लग्जरी चाय, कॉफी और लग्जरी गिफ्ट हैंपर तैयार करती है. इसके अलावा लग्जरी होमवेयर के साथ अन्य कई तरह के पेय पदार्थ कंपनी की तरफ से तैयार किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- साइप्रस में ग्रीन लाइन बफर जोन क्या है जहां पीएम मोदी ने किया दौरा, आखिर क्यों है यह खास?